
भारत में अंग्रेजों के शासन के समय कई सारे गवर्नर जनरल एवं वायसराय ने शासन किया और उनके समय में घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी नीचे दी गई है । भारत के सभी Governor General एवं Viceroy की शासन करने की अवधि के साथ-साथ उन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं भी दी गई है। यह परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।
गवर्नर-जनरल एवं वायसराय | शासनकाल के दौरान की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ |
वारेन हेस्टिंग्स (1773-1785) | • रेगुलेटिंग एक्ट-1773 • पिट्स इंडिया एक्ट-1784 • वर्ष 1774 का रोहिला युद्ध • वर्ष 1775-82 तक प्रथम मराठा युद्ध और वर्ष 1782 में सालबाई की संधि • वर्ष 1780-84 में दूसरा मैसूर युद्ध |
लॉर्ड कार्नवालिस (1786-1793) | • तीसरा मैसूर युद्ध (1790-92) और श्रीरंगपट्टम की संधि (1792) • कॉर्नवॉलिस कोड (1793) • बंगाल का स्थायी बंदोबस्त, 1793 |
लॉर्ड वेलेजली (1798-1805) | • सहायक संधि प्रणाली का परिचय (1798) • चौथा मैसूर युद्ध (1799) • दूसरा मराठा युद्ध (1803-05) |
लॉर्ड मिंटो I (1807-1813) | • रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि (1809) |
लॉर्ड हेस्टिंग्स (1813-1823) | • एंग्लो-नेपाल युद्ध (1814-16) और सुगौली की संधि, 1816 • तीसरा मराठा युद्ध (1817-19) और मराठा परिसंघ का विघटन • रैयतवाड़ी प्रणाली की स्थापना (1820) |
लॉर्ड एमहर्स्ट (1823-1828) | • पहला बर्मा युद्ध (1824-1826) |
लॉर्ड विलियम बेंटिक (1828-1835) | • सती प्रथा का उन्मूलन (1829) • 1833 का चार्टर एक्ट |
लॉर्ड ऑकलैंड (1836-1842) | • पहला अफगान युद्ध (1838-42) |
लॉर्ड हार्डिंग I (1844-1848) | • पहला आंग्ल-सिख युद्ध (1845-46) और लाहौर की संधि (1846) • कन्या भ्रूण हत्या का उन्मूलन जैसे सामाजिक सुधार |
लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) | • दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49) • निचले बर्मा का अधिग्रहण (1852) • व्यपगत के सिद्धांत (Doctrine of Lapse) का परिचय • वुड डिस्पैच (1854) • वर्ष 1853 में बॉम्बे और ठाणे को जोड़ने वाली पहली रेलवे लाइन बिछाई गई • लोक निर्माण विभाग (PWD) की स्थापना |
लॉर्ड कैनिंग (1856-1862) | • वर्ष 1857 का विद्रोह • वर्ष 1857 में कलकत्ता, मद्रास और बॉम्बे में तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना • ईस्ट इंडिया कंपनी का उन्मूलन और भारत सरकार अधिनियम, 1858 (Government of India Act, 1858) द्वारा ब्रिटिश क्राउन का प्रत्यक्ष नियंत्रण • 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम |
लॉर्ड जॉन लॉरेंस (1864-1869) | • भूटान युद्ध (1865) कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास में उच्च न्यायालयों की स्थापना (1865) |
लॉर्ड लिटन (1876-1880) | • वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट (1878) • शस्त्र अधिनियम (1878) • दूसरा अफगान युद्ध (1878-80) • क्वीन विक्टोरिया ने ‘कैसर-ए-हिंद’ या भारत की साम्राज्ञी की उपाधि धारण की |
लॉर्ड रिपन (1880-1884) | •वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट का निरसन (1882) • पहला कारखाना अधिनियम (1881) • स्थानीय स्वशासन पर सरकार का संकल्प (1882) • इलबर्ट बिल विवाद (1883-84) • शिक्षा पर हंटर आयोग (1882) |
लॉर्ड डफरिन (1884-1888) | • तीसरा बर्मा युद्ध (1885-86) • भारतीय राष्ट्रीय काॅन्ग्रेस की स्थापना (1885) |
लॉर्ड लैंसडाउन (1888-1894) | • कारखाना अधिनियम (1891) • भारतीय परिषद अधिनियम (1892) • डूरंड आयोग की स्थापना (1893) |
लॉर्ड कर्ज़न (1899-1905) | • पुलिस आयोग की नियुक्ति (1902) • विश्वविद्यालय आयोग की नियुक्ति (1902) • भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम (1904) • बंगाल का विभाजन (1905) |
लॉर्ड मिंटो II (1905-1910) | • स्वदेशी आंदोलन (1905-1911) • सूरत अधिवेशन में काॅन्ग्रेस का विभाजन(1907) • मुस्लिम लीग की स्थापना (1906) • मॉर्ले-मिंटो सुधार (1909) |
लॉर्ड हार्डिंग II (1910-1916) | • बंगाल विभाजन रद्द करना (1911) • कलकत्ता से दिल्ली राजधानी स्थानांतरण (1911) • हिंदू महासभा की स्थापना (1915) |
लॉर्ड चेम्सफोर्ड (1916-1921) | • लखनऊ संधि (1916) • चंपारण सत्याग्रह (1917) • माॅन्टेग्यू की अगस्त घोषणा (1917) • भारत सरकार अधिनियम (1919) • रौलट एक्ट (1919) • जलियाँवाला बाग हत्याकांड (1919) • असहयोग और खिलाफत आंदोलन की शुरुआत |
लॉर्ड रीडिंग (1921-1926) | • चौरी-चौरा की घटना (1922) • असहयोग आंदोलन को वापस लेना (1922) • स्वराज पार्टी की स्थापना (1922) • काकोरी ट्रेन डकैती (1925) |
लॉर्ड इरविन (1926-1931) | • साइमन कमीशन का भारत आगमन (1927) • हरकोर्ट बटलर भारतीय राज्य आयोग (1927) • नेहरू रिपोर्ट (1928) • दीपावली घोषणा (1929) • काॅन्ग्रेस का लाहौर अधिवेशन (पूर्ण स्वराज संकल्प) 1929 • दांडी मार्च और सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) • पहला गोलमेज सम्मेलन (1930) • गांधी-इरविन पैक्ट (1931) |
लॉर्ड विलिंगडन (1931-1936) | • सांप्रदायिक अधिनिर्णय (1932) • दूसरा और तीसरा गोलमेज सम्मेलन (1932) • पूना पैक्ट (1932) • भारत सरकार अधिनियम-1935 |
लॉर्ड लिनलिथगो (1936-1944) | • द्वितीय विश्व युद्ध (1939) के शुरू होने के बाद काॅन्ग्रेस के मंत्रियों का इस्तीफा • त्रिपुरी संकट और फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन (1939) • मुस्लिम लीग का लाहौर संकल्प (मुसलमानों के लिये एक अलग राज्य की मांग) • 1940 अगस्त प्रस्ताव (1940) • भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन (1941) • क्रिप्स मिशन (1942) • भारत छोड़ो आंदोलन (1942) |
लॉर्ड वैवेल (1944-1947) | • सी. राजगोपालाचारी का सीआर फॉर्मूला (1944) • वैवेल योजना और शिमला सम्मेलन (1942) • कैबिनेट मिशन (1946) • प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस (1946) • क्लीमेंट एटली द्वारा भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति की घोषणा (1947) |
लॉर्ड माउंटबेटन (1947-1948) | • जून थर्ड प्लान (1947) • रेडक्लिफ आयोग (1947) • भारत को स्वतंत्रता (15 अगस्त 1947) |
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-1950) | • भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे • वर्ष 1950 में स्थायी रूप से यह पद (गवर्नर-जनरल) समाप्त कर दिया गया |
Railway
Nice post
Thanks a lot for finding the best solution Study Material Railway Start Udyog railway group d admit card railway group d today question paper
Study Material Railway
Start Udyog
Railway railway group d admit card
railway group d today question paper